आजमगढ़ पुलिस लाइन में पुलिस परिवार बैठक आयोजित, विकास कार्यों व बच्चों के भविष्य पर चर्चा

Youth India Times
By -
0

 








एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संवाद कार्यक्रम, आवासीय सुविधाओं और आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने पर जोर
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस कर्मियों के परिजनों के साथ संवाद स्थापित करते हुए पुलिस लाइन में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान विशेष रूप से पुलिस कर्मियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया और उन्हें आउटडोर खेलों में अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। बैठक में पुलिस लाइन के आवासों और बैरकों में चल रहे निर्माण एवं सुधार कार्यों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही उपस्थित पुलिस परिवार के सदस्यों से सुझाव लेकर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन शुभम तोदी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने इस प्रकार की बैठकों को पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)