आजमगढ़। जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 सक्रिय व अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति के बाद 18 मार्च 2026 को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन मिलने पर यह कार्रवाई की गई। अब इन सभी अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस के अनुसार, चिन्हित अपराधियों पर गैंगस्टर, डकैती, लूट, रंगदारी, चोरी, धोखाधड़ी और अवैध शस्त्र रखने जैसे गंभीर आरोप पहले से दर्ज हैं। इन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट: 1. हरिवंश गोपाल पुत्र श्रीराम, निवासी भदुली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ – गैंगस्टर, डकैती, लूट, धोखाधड़ी, चोरी व अवैध शस्त्र रखने के कई मामलों में शामिल। हिस्ट्रीशीट संख्या 75A थाना सिधारी में खोली गई। 2. राजन पुत्र राजू गौतम, निवासी वार्ड नंबर 03 (सल्लाहगढ़), नगर पंचायत माहुल, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ – मारपीट, चोरी, जालसाजी, धोखाधड़ी व अवैध तमंचा रखने जैसे कई मामलों में वांछित। हिस्ट्रीशीट संख्या 36B थाना अहरौला में खोली गई। 3. शेरू यादव उर्फ भोलू यादव पुत्र स्व. मिट्ठू यादव उर्फ दाताराम यादव, निवासी ग्राम कोर्राघाटमपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ – गैंगस्टर, लूट व धोखाधड़ी के मामलों में सक्रिय। हिस्ट्रीशीट संख्या 35B थाना अहरौला में दर्ज। 4. बृजेश उर्फ मलिक पुत्र निरंकार, निवासी ग्राम गजहड़ा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ – चोरी और नकबजनी का अभ्यस्त अपराधी। हिस्ट्रीशीट संख्या 32B थाना मुबारकपुर में खोली गई। 5. राज उर्फ सवरिया पुत्र सुरेश राम, निवासी गडेरीपट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ – गैंगस्टर, चेन स्नैचिंग और चोरी के मामलों में लिप्त। हिस्ट्रीशीट संख्या 20A थाना जीयनपुर में खोली गई। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सक्रिय व अभ्यस्त अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलते हुए सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।






.jpg)