आज़मगढ़ : अस्पताल में मामूली बात पर बवाल, युवक ने स्टाफ से की मारपीट, पिस्टल लहराने का आरोप

Youth India Times
By -
0






आईसीयू में भीड़ हटाने को लेकर हुआ विवाद, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित एक अस्पताल में गुरुवार को मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अस्पताल के स्टाफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पिस्टल भी निकाल ली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित सूरज मौर्य ने बताया कि वह अस्पताल के आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक मरीज के पास कई लोग मौजूद थे, जिन्हें उसने बाहर जाने के लिए कहा। इस बात पर एक व्यक्ति भड़क गया और उससे बहस करने लगा। आरोप है कि आईसीयू से बाहर आते ही उसने सूरज मौर्य के साथ मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल निकालकर धमकाने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर ब्रह्मस्थान चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि अस्पताल में मारपीट का वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले का संज्ञान लेकर जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)