आजमगढ़ : भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

Youth India Times
By -
0





इंटर कॉलेज के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद हुआ हादसा
आजमगढ़। जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र में गुरूवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरायमीर-दीदारगंज मार्ग पर पुष्पनगर स्थित श्री शंकर जी इंटर कॉलेज के सामने लगभग तीन बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एम्बुलेंस बुलवाई और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पुष्पनगर निवासी मनोज कश्यप (पुत्र राधेश्याम कश्यप) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायल संतोष मिश्र (पुत्र मर्याद मिश्र) निवासी पुष्पनगर और रवि गौतम (पुत्र योगी) निवासी ग्राम हड़वां, थाना दीदारगंज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)