आजमगढ़ : एसकेडी लोट्स बेली स्कूल का भव्य उद्घाटन 27 मार्च को

Youth India Times
By -
0





विद्यालय आधुनिक शिक्षा प्रणाली, अनुशासित वातावरण और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ क्षेत्र के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : विजय बहादुर सिंह, संस्थापक
आजमगढ़। नगर पंचायत जहानागंज बाजार क्षेत्र में स्थित एसकेडी लोट्स बेली स्कूल का उद्घाटन समारोह 27 मार्च, शुक्रवार को 11 बजे आयोजित किया गया है यह विद्यालय एक अंग्रेजी माध्यम सह-शिक्षा संस्थान है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रांत सिंह ऋषु समारोह में शामिल होकर फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय आधुनिक शिक्षा प्रणाली, अनुशासित वातावरण और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ क्षेत्र के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल होकर इस महत्वपूर्ण अवसर को सफल बनाएं और अपने सहयोग से शिक्षा के इस नए केंद्र को मजबूत बनाने में भागीदार बनें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)