अतिथियों के द्वारा संस्थान की वार्षिक पत्रिका प्रकाश पुंज का किया गया विमोचन
संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध-डा० विशाल यादव, निदेशक
आजमगढ़। आरके ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराग यादव प्रमुख सचिव आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक एवं डॉक्टर जी एन सिंह सलाहकार मुख्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथि विधायक अखिलेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन, निदेशक, प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया और छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। नृत्य के माध्यम से किया गया। अतिथियों के द्वारा संस्थान की वार्षिक पत्रिका प्रकाश पुंज का विमोचन किया गया। वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, समूह नृत्य, नाटक एवं संगीत प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक, खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी तथा संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक डॉक्टर विशाल यादव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर डॉक्टर केदारनाथ यादव, डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी, डॉ अभिषेक यादव, डॉ राजकुमार गुप्ता, सूर्यभान चौहान, श्रीमती अनीता यादव, डॉक्टर राम लखन यादव सहित सभी संस्थाओं के छात्र-छात्राएं शिक्षक कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।




