आजमगढ़: महादेवी स्कूल में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया, बच्चों ने दी जीवंत प्रस्तुति

Youth India Times
By -
0

 


नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण, बच्चों ने वेशभूषा में की प्रस्तुति
पहले नेक इंसान बनें और चरित्र को सुंदर बनाएं : डीपी मौर्य, प्रबंधक
आजमगढ़। महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिकाओं द्वारा मां सरस्वती के श्लोक और 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' जैसे भक्ति गीतों से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रबंधक डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य, उप प्रधानाचार्य एस.एन. यादव और को-ऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षक प्रत्यूष शंकर मिश्रा ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नन्हे बच्चों ने नेहरू की वेशभूषा में प्रस्तुति देकर उनकी याद को जीवंत कर दिया। शिक्षिकाओं ने दहेज प्रथा पर हास्य नाटिका पेश कर दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। स्कूल प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू के जन्मदिन पर मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी हैं, जो पूरी दुनिया को टिकाए रखते हैं। पहले नेक इंसान बनें और चरित्र को सुंदर बनाएं।” उन्होंने बच्चों से बड़ों के नेक रास्ते पर चलकर जीवन सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की सफलता में को-ऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, धीरेंद्र मोहन, किशन यादव, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, राजीव राजभर, निहारिका गुप्ता, अनीता मौर्या, प्रीति गुप्ता, संध्या यादव, जूही राय, सुषमा पांडेय, शालिनी सिंह, वैशाली सिंह, पद्मजा पाल, प्रिया श्रीवास्तव, पूजा राय, अंजली सिंह, संजू मैंम, पूजा यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)