आजमगढ़ : नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर किया जानलेवा हमला, जेवरात लूटकर फरार

Youth India Times
By -
0

 


गले की चेन-कंगन समेत लाखों के जेवरात लूटे, महिला रेफर
आजमगढ़। जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के बिषहम मिर्जापुर गांव में रविवार सुबह नकाबपोश लुटेरों ने एक महिला के घर में घुसकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को लूटेरों ने जेवरात छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हिना परवीन पत्नी रियाज अहमद घर में अकेली थीं जब सुबह करीब 10:30 बजे चार-पांच नकाबपोश बदमाश जबरन दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। बदमाशों ने पहले महिला को बंधक बनाने की कोशिश की, लेकिन हिना के शोर मचाने पर वे भड़क गए और धारदार हथियार से उन पर कई वार कर दिए। हमले में महिला लहूलुहान हो गईं। लूटेरों ने महिला के गले की सोने की चेन, हाथ के कंगन, अंगूठी और अन्य कीमती जेवरात लूट लिए। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल हिना को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मेहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व गवाहों के बयान के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)