लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सुधार के तहत बड़े फेरबदल करते हुए 27 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई उप जिलाधिकारी (एसडीएम), नगर मजिस्ट्रेट और विकास प्राधिकरणों के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। शासन की ओर से जारी आदेश में विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख तबादले: एसडीएम से अपर आयुक्त तक :
- अरुण कुमार सिंह, पूर्व अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), बाराबंकी को अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल बनाया गया।
- निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम गोरखपुर से उसी पद पर स्थानांतरित।
- अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी जालौन को अपर नगर आयुक्त, गोरखपुर नियुक्त।
- पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी बागपत को सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बनाया गया।
- विनीत कुमार उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर को अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व), बागपत की जिम्मेदारी।
- अविनाश कुमार, उप जिलाधिकारी मिर्जापुर को मिर्जापुर का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त।
- कौशल कुमार, उप जिलाधिकारी अयोध्या को अपर जिलाधिकारी (भू अध्याप्ति), अयोध्या बनाया गया।
अन्य महत्वपूर्ण बदलाव: राजस्व और सहकारी क्षेत्र में फेरबदल :
- राजकुमार द्विवेदी, ओएसडी राजस्व परिषद को अपर आयुक्त, विन्ध्यांचल (वाराणसी) भेजा गया।
- विवेक कुमार, प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल्स संघ को अपर आयुक्त, वाराणसी नियुक्त।
- गोविन्द मौर्या, उप जिलाधिकारी बरेली को प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल्स संघ बनाया गया।
- अमित कुमार, उप जिलाधिकारी वाराणसी को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई।


