आजमगढ़ : सर्पदंश से विवाहिता की हुई मौत

Youth India Times
By -
0

 





चूहा काटा है समझ कर कर दिया था नजर अंदाज
आजमगढ़। जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के जमकी गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय गुड़िया चौहान की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब गुड़िया रात 8 बजे खाना खाने के बाद जमीन पर रखा मोबाइल उठा रही थीं। मोबाइल पर कॉल आने के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया।
गुड़िया ने अपनी सास को बताया कि कुछ काटा है, जिसे सास ने चूहा काटने की बात समझा। रात करीब 9 बजे बर्तन धोते समय उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत ऑटो रिक्शा से खरिहानी बाजार स्थित प्रसाद क्लिनिक (सर्प विष निवारण केंद्र) ले गए, जहां इलाज के दौरान कुछ ही मिनटों में उनकी मृत्यु हो गई।
मृतका के पति सोनू चौहान रोजी-रोटी के लिए 2 सितंबर को महाराष्ट्र गए थे। पत्नी की मृत्यु की सूचना मिलते ही वह हवाई जहाज से घर के लिए रवाना हो गए। गुड़िया के दो पुत्र हैं। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने पोस्टमॉर्टम की सलाह दी, लेकिन मृतका के ससुर तिलक चौहान ने इससे इंकार कर दिया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए सोनू के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)