लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के 70 इंस्पेक्टरों और 9 रिजर्व इंस्पेक्टरों (आरआई) के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन सभी को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डिप्टी एसपी) के पद पर प्रोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें लखनऊ कमिश्नरेट के दो इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। प्रोन्नति के लिए 29 अगस्त को विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई थी। फिलहाल, सभी प्रोन्नत अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही तैनाती दी गई है। जल्द ही इनकी नई तैनाती के आदेश जारी किए जाएंगे। प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जो विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनात हैं। इनमें विनोद कुमार दुबे (एपीटीएस चुनार, मिर्जापुर), विपिन कुमार (मुरादाबाद), राकेश कुमार शर्मा (सुलतानपुर), भैया संतोष कुमार सिंह (सोनभद्र), विकास राय (लखनऊ कमिश्नरेट), सुनील कुमार सिंह (हमीरपुर), शेषधर पांडेय (चंदौली), धर्मेंद्र कुमार यादव और राजेश सिंह (रामपुर), मुकेश कुमार (जौनपुर), धर्मेंद्र सिंह यादव (कुशीनगर), गंगा प्रसाद (हाथरस), जिज्ञासा पाराशर (मेरठ सीआईडी), उमाशंकर यादव (बस्ती), रामकृष्ण द्विवेदी (लखनऊ रेलवे), कुशल पाल सिंह और रवींद्र प्रताप सिंह (कानपुर कमिश्नरेट), भरत कुमार गौतम (गाजीपुर), प्रदीप कुमार पालीवाल, विवेक वाष्र्णेय और रेखा कपूर (लखनऊ अभिसूचना मुख्यालय), बृजेश कुमार और रमेश चंद्र यादव (ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ), राकेश कुमार सिंह (सीतापुर), राजेश दीक्षित (लखनऊ एडीजी जोन कार्यालय), शैलेंद्र सिंह (एसीओ मुख्यालय, लखनऊ), नवरत्न गौतम (मुरादाबाद रेलवे), रिजवान अब्बास (उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ), वीरेंद्र कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, गोरखपुर), रवींद्र कुमार सिंह (गोरखपुर), सुरेश कुमार मिश्र (खीरी), दया शंकर (खाद्य प्रकोष्ठ, लखनऊ), पवन कुमार वर्मा (गोंडा), देवकी नंदन (नोएडा कमिश्नरेट), अजय कुमार और राजेश चतुर्वेदी (बुलंदशहर), मनोज कुमार सिंह (पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, लखनऊ), राज कुमार सिंह (सोनभद्र), प्रमोद कुमार शुक्ल (एसीओ मुख्यालय, लखनऊ), राजीव कुमार शर्मा (बिजनौर), जितेंद्र कुमार (अलीगढ़), बृजेश कुमार मिश्रा (वाराणसी कमिश्नरेट), राजीव यादव (कासगंज), सलीम खान (मैनपुरी), इंद्र मोहन बड़ोला (पीलीभीत), अमर पाल सिंह (फतेहगढ़), और संजय कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी) शामिल हैं।





