आजमगढ़: भाजपा में टूट रहा मेरा मनोबल

Youth India Times
By -
0





पूर्व मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को पत्र लिखकर उपेक्षित किया जाने का लगाया आरोप
कहा, सम्मान की कमी से कार्यकर्ता छोड़ रहे पार्टी
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्पित कार्यकर्ताओं में बढ़ती नाराजगी के कारण जिले में पार्टी को बड़ा झटका लग रहा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह ने प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को पत्र लिखकर कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से उनका मनोबल टूट रहा है, जिसके चलते कई लोग पार्टी छोड़कर अन्य दलों में जा रहे हैं।
सूरज सिंह ने बताया कि अतरौलिया के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र प्रताप उर्फ पिंटू सिंह ने हाल ही में भाजपा छोड़कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) जॉइन कर ली है। उन्होंने इसे पार्टी में संवाद और सम्मान की कमी का नतीजा बताया।
उन्होंने आगे खुलासा किया कि अतरौलिया विधानसभा में कई मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। गोपालपुर विधानसभा से दो जिला पंचायत सदस्य और कुछ स्थानीय नेता भी अलग होने की राह पर हैं। आजमगढ़ सदर से भी दो जिला पंचायत सदस्य और 8-10 पुराने कार्यकर्ता सुभासपा में जाने की योजना बना रहे हैं।
सूरज सिंह ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही वरिष्ठ नेताओं और पुराने कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो 2027 में जिले में भाजपा की स्थिति कमजोर हो सकती है। उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व से अपील की कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान कर पार्टी को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा, "वर्षों से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी बात सुनना जरूरी है। अगर तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो इसका नुकसान भविष्य में पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।"

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)