आजमगढ़ : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया सेंट जेवियर्स हाईस्कूल समेदा

Youth India Times
By -
0

 












देश के प्रति कर्तव्यों का पालन कर वैश्विक नागरिकता की भावना को अपनाना स्वतंत्रता दिवस का मुख्य उद्देश्य : अनिरुद्ध जायसवाल, आवासीय प्रबंधन निदेशक
आजमगढ़। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल समेदा के प्रांगण में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय प्रबंधक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य विनंजय शर्मा, उप प्रधानाचार्या संगीता राय एवं समन्वयक कुणाल गुप्ता आदि ने ध्वजारोहण किया एवं देश के अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय आवासीय प्रबंधन निदेशक अनिरुद्ध जायसवाल ने अपने विचारों द्वारा स्वतंत्रता के सही मायने प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि "स्वतंत्रता दिवस समारोह का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना ही नहीं है, अपितु अपने देश के प्रति कर्तव्यों का पालन कर वैश्विक नागरिकता की भावना को अपनाना है।"
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। विद्यार्थियों द्वारा सफलतापूर्वक मार्च पास किया गया। जिसमें बच्चों का उत्साह देखने लायक था। इसके उपरान्त गीत और नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के महत्व के उपलक्ष्य में बच्चों ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों का रूप बनाकर उनके द्वारा दिए गए नारों का उद्घोष किया। कोई भारत का वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कोई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रोल करते हुए नजर आया। विभिन्नता में एकता को दर्शाते हुए नृत्य का एकमात्र उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना व एकता को प्रोत्साहन देना है। स्कूल के प्रांगण में लहराते हुए तिरंगे ने वातावरण को देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण कर दिया।
आजादी के इस महान पर्व पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनंजय शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि "स्वतंत्रता दिवस हम सभी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा की गई कुर्बानियों की याद दिलाता है और हम सभी को अपने राष्ट्र की सेवा और रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। हम सभी के जीवन में राष्ट्र सर्वप्रथम होना चाहिए तथा हम जिस कार्य क्षेत्र में है, उसमें अपना कर्म अनुशासन में रहकर करते रहना चाहिए।"

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)