आजमगढ़ : प्रवीण कुमार यादव विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कोच नियुक्त

Youth India Times
By -
0






28 जुलाई से 3 अगस्त तक अंडर 17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप एथेंस ग्रीस में हो रही आयोजित
आजमगढ़। 28 जुलाई से 3 अगस्त तक अंडर 17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप एथेंस ग्रीस में आयोजित हो रही हैं। जिसके लिए भारतीय कुश्ती के फ्रीस्टाइल टीम कोच प्रवीण कुमार यादव को भारतीय कुश्ती संघ द्वारा नियुक्त किया गया। प्रवीण कुमार यादव आजमगढ़ जनपद के मोहल्ला मूसेपुर निकट रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के निवासी हैं । इन्होंने प्रारंभिक कुश्ती के गुर अखाड़ा बौरहवा बाबा से प्राप्त किया था ’ इससे पूर्व भी 2021में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप हंगरी, 2022 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप बुलगारिया एवं 2024 में जूनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता थाईलैंड में भारतीय कुश्ती टीम के प्रशिक्षक रह चुके हैं। प्रवीण कुमार को कुश्ती कोच बनाए जाने पर आजमगढ़ के कुश्ती खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। इनके इस उपलब्धि पर उतर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश कुमार उपाध्याय,आजमगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव , उतर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव एवं आनंद देव उपाध्याय,शंभू नाथ यादव (पूर्व प्रमुख) जय प्रकाश यादव (उप क्रीड़ा अधिकारी), लालचंद यादव,ज्ञान शंकर पहलवान, कोमल पहलवान, राम अवध यादव, राधा मोहन गोयल, भईया लाल,बुझारत यादव, जोगेंद्र यादव, युगांत उपाध्याय,रामवृक्ष यादव , गोविन्द यादव एवं नवीन कुमार यादव आदि ने बधाई दी और देश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने की उम्मीद जताई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)