आजमगढ़ में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन मण्डल के चुनाव संपन्न, नागेन्द्र प्रसाद मौर्य बने अध्यक्ष

Youth India Times
By -
0







राना अजेय प्रताप सिंह ने भारी मतों से जीता मंत्री पद

सोहन राम यादव और संजय कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष चुने गए
आजमगढ़ : सेन्ट्रल बार एसोसिएशन मण्डल आजमगढ़ के चुनाव वरिष्ठ चुनाव समिति के राजाराम यादव, राजदेव सिंह, तारकेश्वर मिश्र और जयप्रकाश राय की देखरेख में आज संपन्न हुए। इस दौरान अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ।
कुल 56 मतों में से एक मत अवैध पाया गया। अध्यक्ष पद के लिए नागेन्द्र प्रसाद मौर्य ने 38 मत प्राप्त कर कमलेश कुमार मिश्र (17 मत) को 21 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। मंत्री पद पर राना अजेय प्रताप सिंह ने 42 मत प्राप्त कर सूरज कुमार सिंह (13 मत) को 29 मतों से पराजित किया।
उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सोहन राम यादव (35 मत) और संजय कुमार श्रीवास्तव (44 मत) विजयी घोषित किए गए, जबकि हरिनाथ पाण्डेय को 16 मत मिले।
इसके अतिरिक्त, अन्य पदों पर मुहम्मद सफीक (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), ओमप्रकाश (कनिष्ठ उपाध्यक्ष), जनार्दन राय (उपमंत्री प्रशासन), विवेक तिवारी (उपमंत्री प्रकाशन), धमेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (उपमंत्री पुस्तकालय), पंकज राय (कोषाध्यक्ष), वरिष्ठ कार्यकारिणी में योगेश सिंह, एजाज आलम, त्रिभुवन नाथ तिवारी, कृष्णकान्त माथुर, अनीस अहमद, तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी में अभिषेक कुमार राय और आलोक कुमार श्रीवास्तव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)