संगठन का विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से करूंगा कार्य : विशाल ओझा
आजमगढ़। जनपद के सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्य समिति की घोषणा सोमवार को की गई। इस घोषणा के साथ ही मंडल में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कार्य समिति की घोषणा की, जिसमें विशाल ओझा, निवासी जमीन बिलारी कोठिया, को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया। कार्य समिति में कुल 16 पदाधिकारियों और 61 सदस्यों को शामिल किया गया है।
कार्य समिति के प्रमुख पदाधिकारी उपाध्यक्ष अल्का मिश्रा, नीतू जायसवाल, फागुन सोनकर, महावीर सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, महामंत्री परितोष जायसवाल, अजय कुमार, कोषाध्यक्ष, अमित, मंडल मंत्री विशाल ओझा सहित छ: अन्य शामिल हैं।
मंडल मंत्री बनाए जाने पर विशाल ओझा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "अजमतगढ़ मंडल में संगठन का विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैं पूर्ण निष्ठा से कार्य करूंगा।"
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर ओझा, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री दिवाकर सिंह, कैलाश राय, विवेकानंद सिंह, विवेक सिंह सोनू, विजय पटेल, राम जन्म सिंह, जगजीवन राय, नीरज मिश्रा, राधेश्याम कनौजिया, अभिषेक सिंह, राममिलन चौहान, शिवजीत चौहान, नंदकिशोर चौहान, राधा रमन शुक्ला, कमलेश यादव, तारक तिवारी, राजू मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्य समिति की घोषणा और विशाल ओझा की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की।