आजमगढ़ : पिताजी ने हमेशा सिद्धांतों को दी प्राथमिकता, चाहे जो कुर्बानी देनी पड़ी-रमाकान्त मिश्र

Youth India Times
By -
0






पिता की पुण्यतिथि पर भाजपा नेता ने जरूरतमंदों में साड़ी, कपड़े, राशन, फल किया वितरित
आजमगढ़। अतरौलिया नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के समीप वृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी स्व. ऋषिदेव मिश्र की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में स्व. मिश्र के पुत्र व भाजपा नेता (श्रम प्रकोष्ठ) रमाकांत मिश्र ने अपने पिता के जीवन को समाज, शिक्षा और सेवा के प्रति समर्पित बताया। उन्होंने कहा, "पिताजी ने हमेशा सिद्धांतों को प्राथमिकता दी और कभी समझौता नहीं किया, चाहे इसके लिए कितनी भी बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी।" उन्होंने बताया कि स्व. मिश्र समाज के पिछड़े और दलित वर्ग को शिक्षित करने के लिए प्रेरित करते थे और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते थे। इस अवसर पर रमाकांत मिश्र और उनके पुत्र, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्र द्वारा जरूरतमंद गरीब परिवारों को साड़ी, कपड़े, राशन, फल आदि वितरित किए गए। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पुजारियों को राशन सामग्री भेंट की गई।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व मंत्री व विधायक खजनी गोरखपुर श्रीराम चौहान, पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधायक अनीता कमल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जमुना प्रसाद द्विवेदी, सुनील पांडे, धीरज मिश्र, उमाकांत मिश्र, अशफाक, रविंद्र तिवारी, साधु शुक्ला, बिंद्रेश तिवारी, बृजेश पांडे, बुढऊ पांडे, श्याम बिहारी चतुवेर्दी, अमन सिंह, नीरज सिंह, दुर्गा पांडे, रवि प्रकाश मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)