आजमगढ़ : 48वें जन्मदिन पर राजा संतोष मिश्रा का चुनावी शंखनाद

Youth India Times
By -
0






2027 में 31 सीटों पर लड़ेगी अतुल्य भारत सर्वसमाज पार्टी, आयेंगे दूरगामी परिणाम-डा० संतोष कुमार मिश्रा
आजमगढ़। अतुल्य भारत सर्वसमाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा संतोष कुमार मिश्रा ने अपने 48वें जन्मदिन को "शांति दिवस" के रूप में मनाते हुए आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और शुरूआती चरण में 31 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। आज एम एस डी ग्रुप आॅफ कॉलेज, एस के मिश्रा अनीता आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सहित दर्जनों उच्च शिक्षा संस्थानों के चेयरमैन/प्रबंधक, अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी विधान सभा जफराबाद व लोक सभा जौनपुर के प्रभारी डॉ सन्तोष कुमार मिश्रा राजा साहब निवासी ग्राम खरैला आजमगढ़ का 48 वा जन्म दिवस को शांति पर्व के रूप में मनाया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर अपने माता-पिता, महाराज पं० त्रिपुरारी मिश्रा और राजमाता सुमित्रा देवी, द्वारा दिए गए संस्कारों को याद करते हुए समाज हित में यह संकल्प लिया। उन्होंने कहा, "आज अपने 48वें जन्मदिन पर मैं प्रदेश, देश और जनपदवासियों को बधाई देते हुए यह घोषणा करता हूं कि अतुल्य भारत सर्वसमाज पार्टी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे दम-खम से उतरेगी।"
"राजा साहब" के नाम से जाने जाने वाले मिश्रा ने बताया कि पार्टी ने 31 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया है और जल्द ही उनके नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी अन्य दलों के साथ गठबंधन के लिए भी विचार-विमर्श कर रही है। उन्होंने आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि महाराज पं० त्रिपुरारी मिश्र और राजमाता सुमित्रा देवी की मूर्तियों के अनावरण के बाद प्रदेश में एक रथयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी अपनी नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएगी। मिश्रा ने विश्वास जताया कि 2027 के चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की राजनीति में एक दूरगामी परिणाम लेकर आएगी।
इस अवसर पर श्रवण कुमार चित्रकार ने अपने रक्त से स्क्रैच किया हुआ राजा साहब का तस्वीर उन्हें भेंट किया। राजा साहब ने केक काटा और उसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विंध्यवासिनी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार मिश्रा, राहुल कुमार त्रिपाठी, उत्कर्ष मिश्रा, आदर्श मिश्रा, संतोष पाण्डेय, रविकांत तिवारी, कमलजीत यादव, पप्पू राय, यश राज उर्फ़ अनिल यादव, राज भारद्वाज, जयहिंद यादव, विराट मिश्रा, अम्बे मिश्रा, सौरभ तिवारी, जैकी मिश्रा , दीक्षा राय, चिंटू राय, गोलू दुबे, राहुल दुबे आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)