विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की
आजमगढ़। श्री दुर्गा जी पब्लिक स्कूल, सेहदा, महाराजपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में निम्नलिखित विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की: आदित्य यादव: 95.2% ,अनुराग बरनवाल: 93.2% सत्यम मद्धेशिया: 92.2% ,हंशिका मद्धेशिया: 91.4%,रिया यादव: 91.2% ,प्रबल प्रताप त्रिपाठी: 91% , आर्यन यादव: 91% हासिल किया। इन छात्रों की सफलता ने न केवल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया, बल्कि मेहनती शिक्षकों और उनके मार्गदर्शन को भी उजागर किया। विद्यालय के प्रबंधक रामनयन यादव और प्रिंसिपल अजीत यादव वाइस प्रिंसिपल के.के. यादव ने सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को ढेरों शुभकामनाएं दी गईं और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद जताई गई।