आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी गगनदीप सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके मई 2025 के वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कार्रवाई पल्हना ब्लॉक में ग्राम प्रधानों के खिलाफ प्राप्त जन शिकायतों की जांच में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्राम प्रधानों के खिलाफ लंबित शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि गगनदीप सिंह ने पल्हना ब्लॉक में आवंटित जांचों में से एक भी जांच पूरी नहीं की। जिलाधिकारी ने इसे कार्य के प्रति लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करार दिया। इसके परिणामस्वरूप, गगनदीप सिंह के मई 2025 के वेतन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है।