आजमगढ़। जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ द्वारा U15, U17 और U23 पुरुष एवं महिला वर्ग की जिला कुश्ती टीम चयन प्रतियोगिता का आयोजन 5 मई को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में किया जाएगा। चयनित पहलवान राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सत्यवान यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया सोमवार को दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक वजन मापने के साथ शुरू होगी, जिसके बाद कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
आयु वर्ग और पात्रता:
-U15: जन्म वर्ष 2010, 2011, 2012 (चिकित्सा प्रमाण पत्र और माता-पिता का सहमति पत्र अनिवार्य)।
-U17: जन्म वर्ष 2008, 2009, 2010 (चिकित्सा प्रमाण पत्र और माता-पिता का सहमति पत्र अनिवार्य)।
-U23: जन्म वर्ष 2002, 2003, 2004, 2005, 2006, 2007 (चिकित्सा प्रमाण पत्र और माता-पिता का सहमति पत्र अनिवार्य)।
दस्तावेज और सत्यापन: आयु और अधिवास का सत्यापन आधार कार्ड, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र या पासपोर्ट के माध्यम से होगा। गलत या फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा और उन पर 3 साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिसके तहत वे किसी भी प्रतियोगिता या चयन ट्रायल में भाग नहीं ले सकेंगे।
विशेष नोट: वजन में 1 किलोग्राम की छूट दी जाएगी।
संपर्क सूत्र: -सत्यवान यादव (संयुक्त सचिव): 09451512349, - रामवृक्ष यादव (संयुक्त सचिव): 09889156088 -गोविन्द यादव (कुश्ती कोच): 09310941174
जिला कुश्ती संघ ने सभी इच्छुक पहलवानों से समय पर पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेजों के साथ भाग लेने की अपील की है।