होटल में छापा, चार लड़के और चार लड़कियों को लिया हिरासत में

Youth India Times
By -
0

 





होटल संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक जोड़ा पीछे के रास्ते भागा
जौनपुर। जनपद के सुजानगंज रोड स्थित एक होटल पर मंगलवार को नायब तहसीलदार ने छापा मारकर चार जोड़ों को हिरासत में के लिया। पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर करीब दो बजे नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ अचानक होटल पर छापेमारी कर दी। छापेमारी की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर में ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कमरों की तलाशी ली गई तो चार लड़के और चार लड़कियां अलग-अलग कमरों में मौजूद थी। सभी की आईडी अलग-अलग पतों पर थी। माना यह जा रहा है कि चारों अनैतिक कार्य में लिप्त थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
छापेमारी की सूचना मिलते ही भारी भीड़ जुट गई। पुलिस सभी को थाने ले गई और उनके परिजनों को जानकारी दी गई। होटल संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने छापेमारी की घटना को तो स्वीकार किया लेकिन कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया। छापेमारी के दौरान सबसे उपरी तल पर एक युवक और युवती छिपे थे। पुलिस के जाने के बाद वह दुपट्टा और अन्य कपड़ों के सहारे होटल के पिछले हिस्से से नीचे उतरकर फरार हो गए। नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि चारों लड़के और लड़कियों के परिजनों को कड़ी हिदायत के बाद सुपुर्द कर दिया गया है। होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)