आजमगढ़ : मैजिक की चपेट में आने से युवक गम्भीर

Youth India Times
By -
0

 





पुलिस ने मैजिक को लिया हिरासत में, ननिहाल से घर जा रहा था युवक
रिपोर्ट : आरपी सिंह
आजमगढ़। जनपद के फूलपुर कोतवाली के सूदनीपुर के पास मैजिक की चपेट में आने बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह 8 बजे थाना तहबरपुर, ग्राम ददरा निवासी पोषन पाण्डेय 25 वर्ष पुत्र अनमोल पाण्डेय अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था, तभी अम्बारी-आजमगढ़ राजमार्ग स्थित सुदनीपुर के पास मैजिक की चपेट में बाइक सवार आ गया। जिससे बाइक पोषन गम्भीर रुप से घायल हो गया। तत्काल 112 की पुलिस और लोगों के सहयोग से घायल युवक को फूलपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस तत्काल मैजिक गाड़ी को कस्टडी में ले लिया है। घायल युवक के दीदारगंज थाना के मलगांव स्थित ननिहाल में 2 मार्च को शादी है। अपने ननिहाल से घायल युवक घर जा रहा था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)