आजमगढ़ : एसकेडी के वार्षिकोत्सव आरंगम-2025 में दिखे विविध रंग

Youth India Times
By -
0

 









अनेकता में भी एकता को दर्शाती भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को छात्रों ने किया प्रस्तुत
वार्षिकोत्सव के माध्यम से बच्चों ने जो प्रस्तुतियां दी वह अविस्मरणीय : यशवन्त सिंह
आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के एसकेडी इण्टर काॅलेज धनहुंआ में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आरंगम काफी धूम धाम से मनाया गया। विविध रंगों से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उपस्थित लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। ये कार्यक्रम मनोरंजक होने के साथ साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े संदेश भी दे रहे थे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथ पूर्व मंत्री यशवंत सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रथमपूज्य भगवान गणेश और वाग्देवी मां सरस्वती की वंदना के पश्चात शुरू हुई रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला काफी देर तक चलती रही। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका में घोड़े पर सवारी करते हुए रानी ने जब कार्यक्रम में प्रवेश किया तो लोग भाव विभोर हो उठे। यह प्रस्तुति लोगों के दिलो दिमाग पर झा गयी। अनेकता में भी एकता को दर्शाती भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को प्रस्तुत करते हुए बच्चों ने राजस्थानी, कश्मीरी, पंजाबी आदि लोक नृत्यों को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। आगामी होली का त्योहार का रंग भी पूरे कार्यक्रम में छाया रहा। पूर्वांचल जिस प्रकार से पारंपरिक बैठकों के माध्यम से होली के मधुर गान होते हैं उसे कार्यक्रम में बहुत ही सजीव ढंग से दिखाया गया। सड़क सुरक्षा, मोबाइल का दुरूपयोग, अनपढ़ नेता, माता पिता भक्ति जैसी प्रस्तुतियां लोगों को सोचने पर विवश करने के साथ साथ एक नया संदेश दे रही थी। आयुष, रंजीत, दिव्यांशु, अंशुमान,ध्रुव, अजीत, स्नेहा, वर्तीका, अंतिमा, विशेषता, रोली आदि की प्रस्तुतियों काफी सराहनीय रही। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव के माध्यम से बच्चों ने जो प्रस्तुतियां दी हैं वह अविस्मरणी हैं। यह कार्यक्रम लोगों को भारत के गौरवशाली अतीत का याद दिला रहा है। विशिष्ठ अतिथि देवेन्द्र सिंह ने कहा कि एसकेडी विद्यालय शिक्षा के साथ साथ बच्चों के लिए कला और संस्कृति में पारंगत करने के लिए जिस प्रकार तत्पर रहता है उसकी चर्चा पूरे जनपद में होती है। शिक्षाधिकारी गिरीश सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपना हुनर दर्शाने का जो मौका मिला उसका भरपूर उपयोग करते हुए इन्होनें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, अरूण सिंह, सुनील सिंह, उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य केके सरन, श्रीकान्त सिंह, संतोष, संजय, दिनेश, अभय, राजेश, रंजना, नेहा, प्रियंका आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)