आजमगढ़ : बोलेरो की चपेट में आने से सपा सांसद के पोते की हुई मौत

Youth India Times
By -
0

देर रात मुंडन समारोह से वापस लौटते समय हुई दुर्घटना
आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के लालगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा सरोज के पोते की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बीती रात मुंडन समारोह में शामिल होकर बुलेट मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा सरोज के पोते विपिन सरोज अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से गुरुवार की शाम एक मुंडन समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय पल्हना पुलिस चौकी क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास बोलेरो ने बुलेट सवार विपिन सिंह को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में विपिन सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में बुलेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि विपिन सरोज इंडियन नेवी में सेकंड ऑफिसर के पद पर काम करते थे इस समय वे घर आए हुए थे। घटना के समय सांसद दरोगा सरोज दिल्ली में मौजूद थे। सूचना मिलने के बाद वे घर पहुंच गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)