आजमगढ़ : परिजनों से नाराज महिला ने कुएं में लगाई छलांग

Youth India Times
By -
0

मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाई महिला की जान

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर परिवार से किसी बात से नाराज होने पर शिकायत करने के लिए थाने पर जाने को निकली थी। महिला रास्ते में ही उदैना गांव के पास एक कुएं में कूद गई। जैसे ही इस बात की जानकारी अगल-बगल के लोगों को हुई तो उसके घर पर लोगों को फोन कर इस बात की जानकारी दी। मौके पर 112 के पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव निवासिनी शाहिदा(28) पत्नी सद्दाम अपने परिवार में किसी बात को लेकर नाराज हो गई। नाराज होकर वह शिकायत को अहरौला थाने पर जाने लगी। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचने पर उदैना गांव में सड़क के किनारे एक कुएं में शाहिद ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जब देखा तो शोर मचाने लगे। किसी ने इसकी जानकारी महिला के परिजनों को दी और परिजनों ने इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दे दी।
मायके से शाहिदा के पिता इबारत के द्वारा 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी गई। सूचना पर अतरौलिया से 5014 पीआरबी बाइक के जवान पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। अहरौला थाने पर भी 112 पीआरबी के आरक्षियों ने सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच कर महिला को लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल ने बताया कि महिला के परिजनों का कहना है महिला कभी कभी आपे से बाहर हो जाती है और ऊटपटांग हरकतें करती है। इसके पहले भी वह ऐसा कर चुकी है। फिलहाल महिला ठीक है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)