आजमगढ़: 5 स्थानों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Youth India Times
By -
0
मौके पर जमे रहे अधिकारी, पढ़ें आजमगढ़ के आंकड़ें

आजमगढ़। जनपद की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित में मतदान के लिए जनपद में 5 स्थानों से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हुईं। जीडी ग्लोबल स्कूल, एचएमपीएस स्कूल, कृषि विद्यालय कोटवां, डेंटल कॉलेज इटौरा, दुर्गा पीजी कॉलेज चण्डेश्वर से आजमगढ़ और लालगंज के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रवाना हुईं। जनपद में कुल 3801 मतदान टोलियों का गठन हुआ है। सभी टोलियों में कम से कम एक महिला कार्मिक को रखा गया है। कुल 16 हजार 736 कर्मचारी लगाए गए हैं, जिसमें 1532 कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय हैं। आजमगढ़ की दोनों सीटों के लिए 25 मई को छठवें चरण में मतदान होंगे। आजमगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 10 सुपर जोन, 29 जोन व 261 सेक्टर में बांटा गया है। अलग-अलग राज्यों से पुलिस फोर्स के साथ ही यूपी पुलिस की फोर्स, सीएपीएफ, एसएपी, पीएसी की तैनाती की गई है। जिनमें फ्लाइंग स्क्वाड, स्टैटिक सर्विलांस, वीडियो सर्विलांस, वीडियो अवलोकन, सहायक व्यय प्रेक्षक, एमसीएमसी टीम के साथ ही आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को गठित टीमें रहेंगी। आज़मगढ़ लोकसभा सीट के लिए 2915 मतदेय स्थल पर 18 लाख 68 हज़ार 165 वोटर हैं जिनमे 9 लाख 88 हज़ार 858 पुरुष व 8 लाख 79 हज़ार 264 महिलायें हैं और अन्य 43 हैं। लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट के लिए 18 लाख 38 हज़ार 882 वोटर हैं। जिसमें 9 लाख 61 हज़ार 857 पुरुष व 8 लाख 77 हज़ार महिला व 25 अन्य वोटर हैं। लालगंज में कुल मतदान केंद्र 1193 हैं। जिसमें बूथ 1886 बने हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)