आजमगढ़: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जहानागंज बच्चों ने किया नाम रोशन

Youth India Times
By -
0
कक्षा आठ की छात्रा अंशिका पाल को जिले में चौथा स्थान मिला

आजमगढ़। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2024-25 में जहानागंज शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानागंज के कक्षा आठ की छात्रा अंशिका पाल को जिले में चौथा स्थान मिला है। उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानागंज के कक्षा आठ के 18 छात्रों ने चयनित होकर एक बार फिर प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2023-24 में हुई राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानागंज के 9 छात्रों ने चयनित होकर जिले में अपना नाम किया था। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिक श्याम लता सिंह ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहाकि इन बच्चों की सफलता का पूरा श्रेय उनके परिश्रम को तथा उनकी तैयारी करने वाले नोडल शिक्षक डॉ विवेक सिंह को जाता है। प्राथमिक शिक्षक संघ जहानागंज के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह ने छात्रों की इस सफलता के लिए उन्हें बधाई दी तथा मिठाई खिला उनका मुह मीठा किया। जहानागंज की खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कल्पना ने इन चयनित बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानागंज न केवल जहानागंज का गौरव है बल्कि पूरे आजमगढ़ जनपद में इस विद्यालय का एक स्थान है। परिषद में ऐसे विद्यालय का होना गर्व की बात है। राज्य स्तर पर होने वाली इस परीक्षा में चयनित छात्रों को कक्षा नौ से लेकर बारह तक की पढ़ाई के लिए चार वर्षों तक प्रति माह 1000 रुपया की छात्रवृत्ति के रूप में कुल 48000 रु की धनराशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है। उच्च प्राथमिक विद्यालय जहानागंज के छात्रों की सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने भी विद्यालय के अध्यापकों को फोन कर बच्चों की सफलता के लिए बधाई दी। बच्चों को बधाई देने वाली शिक्षकों में विद्यालय के अन्य अध्यापक सुनीता सिंह सत्यभामा तिवारी शशिबाला प्रियंका सिंह रीना त्यागी प्रियंबदा और रमा सिंह आदि शामिल रहे। बच्चों की सफलता से उनके माता-पिता तथा क्षेत्रवासी काफी प्रसन्न है और बच्चों की सफलता का श्रेय पूरे विद्यालय परिवार को दे रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)