शिवपाल यादव का बड़ा बयान

Youth India Times
By -
0
संघमित्रा मौर्य और भाजपा को लेकर किया बड़ा दावा


बदायूं। बदायूं में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा महिलाओं को अपमानित करती रही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि संघमित्रा मौर्य उनके साथ हैं। उनका समर्थन कर रही हैं। शिवपाल सिंह यादव बुधवार को कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को सपा प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि संघमित्रा मौर्य ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया है कि वह बदायूं में भाजपा के दुर्विजय सिंह को चुनाव लड़ाएंगी। पार्टी ने मौका दिया तो मैनपुरी में कमल खिलाएंगी। इसके जवाब में शिवपाल यादव ने एक बार फिर कहा कि मैंने पहले ही बताया है कि वह (संघमित्रा) समर्थन दे रही हैं। हमारे साथ रहेंगी। हम इस बात पर निश्चिंत हैं। भाजपा में अपर्णा यादव के होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि वह तो पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती। महिलाओं को भाजपा में कुछ नहीं मिला। अपर्णा को भी अब तक कुछ नहीं मिला। शिवपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर आपत्ति की जिसमें कहा गया है कि दो फ्लॉप हीरो की फिल्म दोबारा रिलीज होने वाले जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपाई झूठ बोलते हैं। यह दोनों (अखिलेश यादव और राहुल गांधी) राजनेता हैं, यह फिल्मी स्टार नहीं हैं। यह कभी फेल नहीं होते। वह बोले उन्होंने तो ऐसा समय भी देखा है कि भाजपा सत्ता में कई बार आई और सत्ता से चली भी गई। यही भाजपा का आने वाला कल भी है। सपा समर्थक रहे कई ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व असरदार लोगों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के समक्ष मंगलवार को भाजपा में शामिल कराया गया। इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को डीएम से मिले। उन्होंने शिकायत की। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल अपने उस बयान को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई जिसमें उनकी ओर से कहा जा रहा है कि वोट नहीं देंगे हिसाब देना पड़ेगा।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)