आजमगढ़: प्रदर्शन कर रहे सभासद लिये गये हिरासत में

Youth India Times
By -
0

सात सूत्रीय मांगों को लेकर दे रहे थे धरना
लखनऊ/आजमगढ़। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज इंसान एवं प्रदेश अध्यक्ष अरशद उल्लाह सभासद एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में लखनऊ के विधानसभा के सामने स्थित दारुल शिफा में धरना प्रदर्शन कर रहे सभासदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर इको गार्डेन में पहुंचा दिया गया। जहाँ पर सभासदों द्वारा अपनी सात सूत्री माँगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
आज़मगढ़ से प्रदेश सचिव व ज़िला योजना समिति सदस्य मोहम्मद अफ़ज़ल सभासद गुरुटोला और नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव सभासद सफ़ुद्दीनपुर, सभासद नरौली सन्तोष चौहान, सभासद मातबरगंज चंद्रशेखर चौधरी, सीताराम सभासद मिथुन निषाद, हरबंशपुर सुरेश शर्मा, महताब क़ुरैसी जालंधारी, सन्तोष सोनकर पूर्व सभासद, राजू यादव पूर्व सभासद हीरापट्टी मौजूद रहंे।
सभासदों की सात सूत्रीय मांगों में 1. नगर पालिका, नगर पंचायत के सभासद के आकस्मिक निधन पर परिवार के लोग को 20 लाख रुपए दिया जाए। 2. नगर पालिका नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद बहाल किया जाए। 3. सभासदों की पांच वर्ष के शासनकाल में 50 लाख रूपए की निधि बनाई जाए। 4. सभासदों को प्रतिमाह 15 हजार रुपए मानदेय दिया जाए पूर्व होने पर 5 हजार पेंशन दिया जाए। 5. संविधान का 73 वा 74 वा संशोधन लागू किया जाए। 6. नगर पालिका नगर पंचायत के सभासद को रोडवेज पास निशुल्क दिया जाए। 7. नगर पालिका नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव बहाल किया जाए शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)