जलशक्ति मंत्री ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Youth India Times
By -
0
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति एवं खाद्य नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद मऊ में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर ने जनपद मऊ में प्रवास करने के साथ ही आम आदमी की तरह सुबह की चाय मऊ नगर के चाय की रेहड़ी पर पी तथा सरकार की भूमिका को लेकर चर्चा की वहीं भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा आगामी लोकसभा के निमित्त कार्यकर्ताओं के मन को टटोला। जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रमुख कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद किया तथा मोदी सरकार को लेकर आम जनमानस की धारणा क्या है इसको समझने का प्रयास किया। इसके बाद जल शक्ति मंत्री ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर सिंचाई विभाग के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल विजय राजभर प्रवीण गुप्ता अखिलेश तिवारी आनंद प्रताप सिंह राकेश मिश्रा अशोक सिंह रामाश्रय मौर्य गणेश सिंह पूनम सरोज कृष्ण कांत राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)