आ गए भगवान राम, पीएम ने रामलला को किया साष्टांग प्रणाम, परिक्रमा भी की

Youth India Times
By -
0
शंकराचार्य वाशुदेवानंद ने पीएम मोदी को पहनाई सोने की अंगुठी
अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। पीएम मोदी अब गर्भगृह से बाहर आ गए हैं। गर्भगृह से निकलते समय शंकराचार्य वाशुदेवानंद महाराज ने पीएम मोदी को सोने की अंगुठी पहनाई और दूसरे संत ने तुलसी की माला पहनाई। एक और संत ने पीएम मोदी को सोने की अंगुठी पहनाई है। इसके बाद विहिप के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने मुख्यमंत्री, संघ प्रमुख व राज्यपाल को अंगूठी भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की आरती की। प्रधानमंत्री ने पहले 11 दिवसीय अनुष्ठान किया था, उन्होंने ही प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का नेतृत्व किया, जो भगवान विष्णु की प्रार्थना के साथ शुरू हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)