आजमगढ़: इंसपेक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Youth India Times
By -
0
आय से अधिक सम्पत्ति पाये जाने पर हुई कार्रवाई
आजमगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि थाना बरदह पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंसपेक्टर के द्वारा मुकदमा नं0 517/23 धारा 13 (1), 13 (2) भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया। इस प्रकरण में आय से अधिक सम्पत्ति अर्जीत करने की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंसपेक्टर द्वारा की गयी थी जिसमें उनके द्वारा यह पाया गया कि इंसपेक्टर वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने अपनी आय से अधिक सम्पत्ति 50 लाख से अधिक व्यय की है। जिसके फलस्वरूप यह मुकदमा थाने पर पंजीकृत कराया गया है। शीघ्र ही साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)