शर्मनाक: नानी ने बनाया कॉल गर्ल: रेड लाइट एरिया छूटा...

Youth India Times
By -
0
होटल में ऑन डिमांड भेजी जा रही थी नाबालिग; ऐसे होता था सौदा
आगरा। आगरा के ताजगंज स्थित गांव करबना में बृहस्पतिवार रात को होटल अंश पैलेस से मुक्त कराई गई किशोरी को एजेंट ऑन डिमांड लेकर जाता था। किशोरी को होटलों में भेजने पर नानी पैसा लेती थी। एजेंट ऑटो चालक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एजेंट, नानी और ग्राहक को जेल भेज दिया। एसीपी कोतवाली डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि होटल से मुक्त कराई गई किशोरी वर्ष 2019 में मुरादाबाद के रेड लाइट एरिया से मुक्त कराई गई थी। उसे आश्रय गृह में रखा गया था। वहां से उसे नानी ले आई थी। उन्होंने लिखकर दिया था कि वह अब बेटी को देह व्यापार में नहीं जाने देगी। लेकिन, अब फिर से किशोरी से देह व्यापार कराया जा रहा था। होटल से गोपालपुरा, शमसाबाद निवासी डूंगर उर्फ भोला, तुलसी नगर (ताजगंज) निवासी बलवीर और किशोरी की नानी को पकड़ा था। वहीं होटल संचालक रामकुमार यादव फरार है। मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बलवीर ग्राहक है।
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि भोला ऑटो चालक है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल रखा है। ग्राहक कॉल करते हैं। वह ग्राहक की मांग के हिसाब से फोटो भेज देता है। सौदा तय होने पर किशोरी को लेकर जाता था। उसे कमीशन के रूप में रकम मिलती थी। बाकी अन्य लोग लेते थे। वहीं जिस एनजीओ ने पुलिस से शिकायत की, उनके पास किशोरी की पूर्व में जमा कराई गई कक्षा 5 की अंकतालिका है। इसके हिसाब से उसकी उम्र 17 साल है। किशोरी को आशा ज्योति केंद्र में भेजा गया है। आरोपियों के मोबाइल भी चेक किए गए। इसमें कई लोगों को किशोरी के फोटो भेजे जाने की पुष्टि हुई। वहीं काफी डाटा डिलीट कर दिया गया है। इसकी रिकवरी के लिए मोबाइलों को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। ताजगंज, सिकंदरा, रकाबगंज, न्यू आगरा के गेस्ट हाउस और होटलों में कई बार देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। दिवाली पर ताजनगरी स्थित एक होम स्टे में युवती ने हंगामा किया था। जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपियों को जेल भेजा। होम स्टे के खिलाफ कार्रवाई हुई। मगर, अब फिर से होटल में देह व्यापार पकड़ा गया। इससे पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)