आजमगढ़: महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया क्रिसमस पर्व

Youth India Times
By -
0
जिंगल बेल सॉन्ग पर बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा
क्रिसमस सेलिब्रेशन का उद्देश्य बच्चों को त्योहारों के बारे में बखूबी जानकारी मिले-डीपी मौर्य, प्रबन्धक
आजमगढ़। तिवारीपुर सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस के पूर्व बच्चों ने हर्षाेल्लास के साथ पर्व मनाया। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस से संबंधित कार्यक्रम करके प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि सैंटा क्लोज आता है और खुशियां लाता है। जीवन को सुखमय बनाने में शांति और अहिंसा का अभूतपूर्व योगदान है।
प्रबंधक डीपी मौर्य ने बताया विद्यालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया गया है जिससे बच्चों को सभी त्योहारों के बारे में जानकारी हो और वह बखूबी जान सके। प्रधानाचार्य राम नयन मौर्य ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाल पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है। इस मौके पर क्रिसमस ट्री भी सजाया गया। उप प्रधानाचार्य एस.एन. यादव ने प्रभु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में सैंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफिया वितरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, एक्टिविटी इंचार्ज धीरेंद्र मोहन एक्टिविटी हेड शरद गुप्ता, किशन यादव,रामचरण मौर्य, अजय यादव, बृजराज, कमलेश यादव, नीतू भारती, अनुराधा, आरोही मोदनवाल, शुभम मौर्य, असरार अहमद, अभिषेक कुमार, समीक्षा राय, साधना गुप्ता, प्रगति सिंह, वैशाली सिंह, प्रीति गुप्ता, संध्या यादव, जूही राय, प्रेमा यादव, पद्मजा पाल, निहारिका गुप्ता, पूजा राय, प्रीति यादव, दीपिका सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, आदित्य मिश्रा, रोहित विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, बृजलाल मौर्य आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)