आजमगढ़: मेंहदी लगा प्रेमिका करती रही इन्तजार, दुल्हा हुआ फरार

Youth India Times
By -
0
आश्चर्य जनक रूप से सामने आई दहेज और मौसा द्वारा भी शारीरिक संबंध बनाने की मांग
आजमगढ़। प्यार में धोखा खाई, इज्जत खोई, अपनों के बीच रुसवा हुई यह लड़की इंसाफकी गुहार लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। रौनापार थाना क्षेत्र निवासिनी युवती ने बताया कि जब वह अपनी बड़ी बहन की ससुराल जहानागंज गई हुई थी, तभी वहां गांव के ही एक युवक के प्यार में पड़ गई। उक्त लड़के ने प्यार के नाम पर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। बात खुलने पर लोगों ने उसकी शादी उक्त लड़के के साथ तय कर दी। 27 दिसम्बर को वह बारात लेकर आने वाला था। वह हाथों में मेंहंदी लगाकर इन्तजार करती रही, घर-परिवार में सारी रश्में सम्पन्न होती रही, लेकिन वह शादी के दिन कहीं फरार हो गया। दहेज की मांग भी सामने आई और जो दूसरी एक और बात सामने आई कि लड़के का मौसा, जो लड़की की शादी कराने के लिए वह पहले खुद लड़की से सम्बन्ध स्थापित करना चाहता था। पीड़िता के अनुसार उसने जहानागंज थाने पर गुहार लगाई लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए वह न्याय की आस में एसपी ऑफिस आई है। पीड़ित युवती ने एसपी से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि मामला पंजीकृत कर दोषियों पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)