प्रमाण पत्र वितरण कर किया उत्साहवर्धन

Youth India Times
By -
0

मन की बात के 108 वें संस्करण का हुआ लाइव प्रसारण
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात के 108 वें संस्करण का लाइव प्रसारण सुबह 11 बजे प्रसारित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने ग्रीन पैलेस स्थित तालीमुद्दीन इंटरकॉलेज के बूथ संख्या 93 पर मुख्य अतिथि तथा राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह व अपने कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के लाइव सम्बोधन को टीवी के माध्यम से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। ये इस साल का आखिरी मन की बात कार्यक्रम है। पीएम मोदी ने कहा कि अपने परिवार से लोगों से मिलकर जैसा लगता है, ठीक ऐसा ही मुझे आप लोगों से इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए बात करके लगता है।प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को 2024 की शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है. हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में भी हमें इसी भावना और मूमेंटम को बनाए रखना है। उन्होंने लोगों को 2024 नववर्ष की बधाई भी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि दर्शना सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित समर्थ योजना अंतर्गत सिलाई एवं कढ़ाई में प्रशिक्षित बहनों एवं बेटियों को मुख्य अतिथि श्रीमती दर्शना सिंह जी द्वारा प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया उसके बाद विकसित भारत यात्रा रानीपुर ब्लॉक उमती ग्राम सभा में अतिथि एवम जिलाध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अशोक सिंह कृष्ण कांत राय संतोष चौहान रामानुज सिंह सचिंद्र सिंह आकाश मल्ल सूरज चौहान अवधेश सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)