आजमगढ़: एसपी अनुराग आर्य की पुलिस को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

Youth India Times
By -
0
मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गई सूची में थानावार रैकिंग में मिला शत प्रतिशत अंक
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की मेहनत रंग लाई और नवंबर 2023 माह में आजमगढ़ जिले की पुलिस के कामकाज का मुख्यमंत्री के यहां से जारी सूची में आजमगढ़ की पुलिस पूरे प्रदेश में नबंर वन के स्थान पर है। पुलिस के इस उपलब्धि का सारा श्रेय पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और उनकी टीम को जाता है। शनिवार को मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन द्वारा जारी माह नम्बर-2023 की मासिक रैंकिंग में पूरे प्रदेश में जनपद आजमगढ़ को प्रथम स्थान तथा थानावार रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ के समस्त थानों (26 थानों) ने शत प्रतिशत अंको के साथ प्राप्त किया। जिले को प्रथम स्थान मिला है। इस उपलब्धि से पुलिस महकमें में हर्ष का माहौल है। उ0प्र0 शासन द्वारा जनशिकायत के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व संन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) प्रचलित है। उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के पर्येंवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थानों द्वारा IGRS के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन एवं पर्येंवेक्षण, IGRS शाखा पुलिस कार्यालय, थानों में नियुक्त IGRS कर्मचारीगण तथा समस्त जाँचकर्ताओं के अथक प्रयास से IGRS के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुए माह नम्बर-2023 में पूरे प्रदेश रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ को सौ प्रतिशत अंक प्राप्त होने के साथ ही प्रथम स्थान, प्राप्त हुआ है।
जनपद के समस्त 26 थानों ने थानावार रैंकिंग में 90 अंको में से शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ ही प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किये है, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगणों के कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त थानों के नाम निम्नवत है। – कोतवाली नगर, सिधारी, रानी की सराय, कन्धरापुर, मुबारकपुर, जहानागंज, गम्भीरपुर,निजामाबाद, देवगांव, बरदह, तरवां, मेहनगर, मेहनाजपुर, फूलपुर, सरायमीर, दीदारगंज, पवई, कप्तानगंज, अतरौलिया, अहरौला, तहबरपुर, जीयनपुर, महराजगंज, रौनापार, बिलरियागंज, महिला थाना.

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)