आजमगढ़: मार्ग दुर्घटना में युवक की हुई मौत

Youth India Times
By -
0
शादी समारोह से वापस लौटते समय हुई घटना
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। वह मोटर सायकिल से शादी समारोह में शामिल होने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिरही गांव निवासी श्रवण चौहान उम्र 35 वर्ष पुत्र सीताराम चौहान की मेहनगर कस्बे में कपड़े की दुकान है, जहां पर वह परिवार समेत रहता था। वह मोटर सायकिल से गंभीरपुर के दयालपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बीती रात करीब 11 बजे वह मेहनगर के लिए निकला। वह जैसे ही मेहनगर के जफरपुर के पास पहुंचा, अज्ञात वाहन से उसकी मोटर सायकिल की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मृतक के दो लड़की और एक लड़का है। घटना की सूचना मिलने के बाद पत्नी आरती सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)