पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी समेत 12 झुलसे

Youth India Times
By -
0
कई की हालत गंभीर, मची भगदड़

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थायी पटाखा बाजार में दीपावली के दिन दोपहर में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थायी पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी। दीपावली के दिन दोपहर में लोग यहां खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक पटाखा बाजार में आग लग गई। भारी मात्रा में इस बाजार में आतिशबाजी होने के चलते बड़ा हादसा हो गया और करीब 15 दुकानों पर बिक्री के लिए साजे लाखों रुपये के पटाखे फटने लगे। जिला अस्पताल में भर्ती सभी की स्थिति गंभीर है। इनमें से चार लोगों को आगरा रेफर किया गया है। बाकी झुलसे लोगों को भी रेफर करने की संभावना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने कहा कि कई लोग झुलसे हैं। गंभीर रूप से जले हुए कुछ युवाओं का उपचार किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)