आजमगढ़: ‘एकता दिवस’ के रूप में मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस

Youth India Times
By -
0
देशहित में दिये गये उनके योगदान पर डाला गया प्रकाश

आजमगढ़। पूर्वांचल शिक्षा समिति के प्रांगण में सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस एकता दिवस के रूप में सभी अध्यापक गण एवं मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप सिंह एवं समस्त प्रशिक्षु एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर परं उनके योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद भारत की रियासतों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 562 से अधिक रियासतों को नवगठित भारतीय संघ में एकीकृत करने का श्रेय दिया जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष माखन सिंह यादव, पूर्वांचल शिक्षा समिति के प्रबंधक रासबिहारी यादव, अरविंद यादव एवं अनिल यादव, दिनेश यादव, मोहम्मद अरशद, राम विनय मौर्य, सोनी राय, हीरालाल शर्मा, राम सिंह, अजय एवं समस्त विद्यार्थी गण एवं अभिभावक गण आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)