आजमगढ़: 18 से 20 अक्टूबर तक सभी 22 मण्डलों में वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला का होगा आयोजन

Youth India Times
By -
0
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने वोटर चेतना महाअभियान की जिला कार्यशाला में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी


आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में सोमवार को वोटर चेतना महाअभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 27 अक्टूबर से 9 दिसम्बर तक नये मतदाता बनने का काम किया जा रहा है। भाजपा द्वारा मतदाता सूची के सत्यापन, नये मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार के लिए वोटर चेतना महाअभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसमें जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर और शक्ति केन्द्र स्तर तक पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप कर इस महाअभियान को सफल बनाने की योजना रचना और प्रशिक्षण का काम किया गया। आगे 18 से 20 अक्टूबर तक सभी 22 मण्डलों में वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला का आयोजन होना है। इस अवसर पर घनश्याम पटेल, प्रेम प्रकाश राय, जयनाथ सिंह शिवनाथ सिंह, अरविन्द जायसवाल तीजाराम, दुर्ग विजय यादव लक्ष्मण मौर्या सतेंद्र राय,हरिकेश यादव,दिवाकर सिंह, नन्हकू राम सरोज, विनोद उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल, अवनीश मिश्रा सच्चिदानंद सिंह राम दर्शन यादव, कल्पनाथ पासवान हरिवंश मिश्रा, ब्रजेश यादव,रविशंकर तिवारी पूनम सिंह, ,सुक्खू राम भारती, निखिल राय, बबिता जसरासरिया, सौदागर भारती, इन्द्रेश चौहान, स्माईल फारूकी, माहेश्वरी कान्त पाण्डेय, संजय राम, मनीष मिश्रा, स्वतन्त्र कुमार सिंह, विभा बर्नवाल, आनन्द सिंह, रमाकांत राजभर इन्द्रेश चौहान विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, मयंक गुप्ता, शफकत हुसैन रिजवी, विशाल श्रीवास्तव समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)