आजमगढ़: रात को घर से निकले युवक की पोखरे में मिली लाश

Youth India Times
By -
0
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’


आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुद्दनपुर गांव के पास रविवार की दोपहर पोखरी में मछली मारने गये लोगों ने एक युवक का शव देखा। यह बात गांव में जंगल की आग तरह फैल गयी। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
दीपक 20 वर्ष पुत्र सागर राम खुद्दनपुर गांव निवासी था। शनिवार की रात लगभग 8 बजे भोजन करने के बाद वह किसी से फोन पर बात करते हुए निकल गया। परिजन रात में इस बात का ध्यान नहीं दिये और सो गये। जब सुबह दीपक नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित पोखरी में दोपहर को मछली पकड़ने गये एक किशोर ने पोखरी किनारे एक शव को देखा तो गांव में जाकर इस बात की जानकारी लोगों को दी। गांव के लोग मौके पर गये तो अर्धनग्न हालत में पड़े शव को देखकर हैरान हो गए। मृतक के शरीर पर उल्टी बनियान और अंडरवियर मौजूद थी तथा शरीर का ऊपरी हिस्सा पानी में था। शव की सूचना पर दीपक के परिजन मौके पर पहुंच गए। जब शव को पानी से बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान दीपक के रूप में की गयी। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था और उसके चेहरे पर खरोच के निशान थे। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि मृतक के पिता सागर राम परिवार की आजीविका चलाने के लिए विदेश रहते हैं। वीजा अवधि समाप्त होने पर वह इस समय घर आए हुए थे। उनकी तीन संतानों में मंझला एवं इकलौता पुत्र 20 वर्षीय दीपक पढ़ाई कर रहा था। मृतक से एक बड़ी बहन और एक छोटी बहन है। इकलौते पुत्र के मौत से परिवार वालों का बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है। घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)