आजमगढ़: महिला को बचाने में बाइक सवार हुआ घायल

यूथ इंडिया टाइम्स
By -
0
सड़क पार करने के दौरान अचानक महिला के वापस होने पर हुआ हादसा


आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंर्तगत ग्राम फरिहा (दक्षिण बस्ती) निवासिनी महिला अपने भाई की तबियत खराब होने की वजह से भाई को देखने हॉस्पिटल जा रही थी। सड़क पार कर रही थी कि अचानक बीच रोड से महिला वापस हो गई महिला को बचाने के चक्कर में मोटर साइकिल सवार दुर्घटना ग्रस्त हो गया और दोनों को चोटें लग गयी। इस दुर्घटना में गाड़ी चालक अरसद जमाल को गम्भीर चोटें आयीं है। महिला को हल्की फुल्की चोटें लगी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार फरिहा निवासिनी महिला सीमा पत्नी अमरीक प्रसाद अपने भाई को देखने अपनी बहन व बेटी के साथ मायके जा रही थी। इस दौरान आजमगढ़ से सरायमीर की तरफ आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसमें चालक सहित महिला घायल हो गयी। गंभीर रूप से घायल मोटर सायकिल चालक अरशद जमाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोटर साइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)