आजमगढ़: डीजे का विरोध करना युवक को पडा भारी, दबंगों ने बुरी तरह पीटा

Youth India Times
By -
0
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिल लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मदारडांढ गांव में एक व्यक्ति के घर शाम के समय डीजे बज रहा था। आरोप है कि जब पीड़ित महेंद्र ने उसे मना किया तो गांव के ही कुछ लोगों ने रात्रि करीब 10 बजे पीड़ित के ऊपर हमला बोल दिया। जिसकी वजह से पीड़ित को काफी चोट आई। दबंगों ने पीड़ित की पत्नी व पुत्री की भी बुरी तरह पिटाई कर दी। गांव वालों के पहुँचाने के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सूचना पर पुलिस उसके पुत्र को ही पुलिस उठा लाई और चालान कर दिया। स्थानीय थाना से न्याय न मिलाने पर आज पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाईं है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)