घोसी हार पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

Youth India Times
By -
0
दारा सिंह चौहान के हार के कारण को बताया

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वीकार किया है कि चुनाव के दौरान पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह के खिलाफ लोगों की नाराजगी की जानकारी थी। उसे दूर करने का प्रयास भी किया गया। लेकिन, नतीजों से लगता है कि नाराजगी दूर नहीं कर पाए। उन्होंने कहा है कि उपचुनाव में हार के कारणों की पड़ताल के लिए जल्दी ही एक कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी घोसी जाकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से बात कर हार के कारणों की पड़ताल करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने घोसी उपचुनाव में हार के कारणों से जुड़े एक सवाल पर कहा कि पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के खिलाफ कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पार्टी को थी और उसे हम लोगों ने दूर करने का हर संभव प्रयास भी किया। लेकिन, चुनाव नतीजों से लगता है कि उनकी नाराजगी दूर नहीं कर पाए। चौधरी का कहना है कि घोसी उप चुनाव में पार्टी के नेताओं ने मोदी-योगी सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता के सामने रखने का प्रयास किया था। इन योजनाओं के जरिए जनता तक पहुंचने की रणनीति पर भी प्रभावी तरीके से काम हुआ था। लेकिन लगता है कि कहीं कमी रह गई। इसी कमी का पता लगाने के लिए ही पार्टी की ओर से एक टीम घोसी भेजने का निर्णय लिया गया है। इस टीम की रिपोर्ट के मुताबिक ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रत्याशी चयन के सवाल पर चौधरी ने कहा कि दारा सिंह सपा विधायक के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। इसलिए उन्हें ही चुनाव लड़ाना तय था। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी ऐसा होता रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)