आजमगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जायेगा जनपद का लाल

Youth India Times
By -
0
दिया जायेगा महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुरक्षा सेवाएं उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह ‘हीरक’
वर्तमान में जेल अधीक्षक मेरठ पद पर तैनात हैं शशिकान्त मिश्र
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेस निवासी जेल अधीक्षक मेरठ शशिकांत मिश्र को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन के आदेश पर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुरक्षा सेवाएं उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह (हीरक) से सम्मानित किया जायेगा। इस खबर से परिवार के लोग और गांव में खुशी की लहर है। जनपद व पूरे प्रदेश के कोने-कोने से परिवार के लोगों को बधाई भी आ रही है।
ओम प्रकाश मिश्र स्मारक महाविद्यालय पीजी कॉलेज के चेयरमैन और इनके छोटे भाई कृष्णकांत मिश्र को स्थानी लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। बधाई देने वाले में मुख्य रूप से भाजपा नेता व पूर्व राज्य मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, रामचंद्र मिश्रा, अंबिका सेवा संस्थान के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय, महेश्वर मिश्रा, प्रदुम मिश्र, दुर्गा सिंह आदि लोग रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)