आजमगढ़: हकीम बेग को पांचवी बार मिली सपा अल्पसंख्यक सभा की कमान

Youth India Times
By -
0
और मजबूत होगा अल्पसंख्यक सभा, लोस चुनाव में दोनों सीटों पर दौडेगी साइकिल-हकीम बेग
आजमगढ़। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला इकाई की कमान पांचवी बार हकीम बेग को बनाए जाने से सपाजनों में हर्ष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष श्री बेग को लगातार बधाईयां दिए जाने का क्रम जारी है।
गुरूवार की देरशाम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम की संस्तुति पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री श्री मो0 शकील नदवी ने चकइनामी गांव निवासी हकीम बेग पुत्र शमीम बेग को पांचवी बार आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष नामित कर अपना भरोसा जताया।
शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए पांचवी बार जिलाध्यक्ष बने हकीम बेग ने कहाकि सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को अधिक बल व गतिशीलता प्रदान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहाकि अल्पसंख्यक सभा को मजबूती प्रदान कर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के दोनों प्रत्याशी को विजय दिलाना ही हमारा संकल्प रहेगा। उन्होंने कहाकि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है।
योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जिलाध्यक्ष हकीम बेग ने कहाकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रीत्व काल में प्रदेश के चतुर्दिक विकास के साथ-साथ आजमगढ़ के विकास का पहिया पूरे पांच वर्ष तक गतिशील था लेकिन आज आजमगढ़ के साथ जिस तरह का सौतेला व्यवहार हो रहा है उसके खिलाफ हम आवाज उठाने का काम करेंगे और आगामी विस चुनाव में प्रदेश मेंं पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सपा सरकार बनाने का काम किया जाएगा।
श्री बेग को बधाई देने वालों में विधायक आलम बदी आजमी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु हासिम आजमी, दुर्गा प्रसाद यादव, संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, पूर्व विधायक आदिल शेख, श्याम बहादुर यादव, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, रामदुलार राजभर, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, नपा अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर, मोअज्जम मामा, असफर अहमद, आजम खां, हाफिज इरफान, मुन्ना, मेराज अहमद, लईक अहमद, टिकलू, शमीम असरफ, जियाउल्लाह अंसारी, आरिफ खान, प्रदेश सचिव शमीम अशरफ, मेराज अहमद, राहिल खान, मकबूल अहमद, हमीद महेताब आलम खान, इफ्तेखार आलम, अकील इरफान अहमद, वसीम अहमद, अकील, वसीम अहमद, युसुफ खान, अब्दुल्ल मन्नान, मिर्जा सलीम बेग, राशिद आजमी, मो सलमान, शहाब अहमद खान, मो राजीक, हमजा फैजान, मो अजमल खान, युसूफ खान, मो हामिद, इफ्तेखार आलम, अजीम अहमद, इरफान अहमद, अजीर्जरहमान, जमाल अहमद आजमी, वलीम अहमद, इसरार खान, सफर शेख, नासिर खान, अब्दुल रहमान, डा एकलाख, मोइन शेख, मो जावेद, मो सालीम अहमद, मो खालिद, महताब अहमद, मुन्नौवर अली, आलम खान, जावेद अहमद डम्पी, मो अशहद, नदीम खान, तबरेज आलम, नदीम खान, अफसार अहमद, मो उमर, सरफराज, हसीब सिद्दीकी, नसीम अख्तर, मकसूद अहमद, फैसल अंसारी, आदिल खां, मो असीफ, वसीम अहमद कुरैशी, इरशाद अहमद, मो शौकत, मो शाहिद, मो दानिश, मो खालिद व अशफाक खा आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)