आजमगढ़: विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला का किया शुभारंभ

Youth India Times
By -
0
प्रत्येक बूथ पर 50 से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का रखा गया लक्ष्य
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा 2024 को लेकर तैयारियां तेज की इसके निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय आजमगढ़ पर प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा उ०प्र० तथा विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला में जिला कार्यालय पर जिले के सभी पदाधिकारी एवं नेताओं को संबोधित करते हुए कार्यशाला का शुभारंभ किया। यह कार्यशाला पहले राष्ट्रीय स्तर पर भी फिर प्रदेश स्तर पर अब जिला स्तर पर इसके आगे मंडल स्तर पर तथा बूथों तक जोड़ने की योजना-रचना जिला कार्यशाला में बनाई गई। 
इसमें मतदाताओं का घर-घर सत्यापन किया जाएगा, साथ ही प्रत्येक बूथ पर 50 से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है एवं बोगस वोट को कटवाने की भी इसमें योजना बनाई गई है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में फॉर्म 6, 7, 8 को भरना है तथा ऑनलाइन वोटर बनाने की संरचना समझना है। शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक को पांच-पांच बूथों का काम देना है। शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बी. एल. ए.-2 को फॉर्म 6 उपलब्ध करवाना। फॉर्म 7 फॉर्म 8 का नमूना देना तथा बूथ पर 27 अगस्त को मन की बात के साथ-साथ वोटर सूची वाचन करना है। मोबाइल पर पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के फॉर्म भरने का लाइव अपडेट करने के बारे में भी बताया गया। आज यह वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला आजमगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह एवं लालगंज जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें पूर्व सांसद श्रीमती नीलम सोनकर, घनश्याम पटेल, अजय सिंह, हरिवंश मिश्र, कृष्ण पाल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, नागेंद्र पटेल, श्रीमती विभा बरनवाल, श्रीमती उषा आर्य समेत अनेक पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)