आजमगढ़: नरौली पुल से लड़की ने नदी में लगाई छलांग

Youth India Times
By -
0

पुलिस मौके पर पहुंची, नदी में तलाश जारी
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पुल से आज दोपहर में एक लड़की ने छलांग लगा दी। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस बात की सूचना सिधारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुच गयी और नदी में लड़की की तलाश शुरू कर दी गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में छलांग लगाने के बाद लड़की कुछ दूर तक नदी में डूबती उतराती नजर आई फिर कुछ दूर जाने के बाद वह नदी में समा गयी। मौके पर दो मुस्लिम महिलाएं दहाड़ मार-मार कर रो रही थी। कुछ लोग उन्हें सान्त्वना प्रदान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे सिधारी के रहने वाले हैं। नदी में इस समय नाविकों द्वारा जाल डालकर लड़की की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)